Friday, November 27, 2026
26.5 C
Bhopal

पति से विवाद के बाद पत्नी ने सुसाइड किया

भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। सुसाइड से पहले महिला का पति से विवाद हुआ था। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गैर औरत से संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कांति प्रजापति (27) निवासी हनुमान मंदिर के पास गली नंबर एक कोकता में रहती थी। ढाई साल पहले उसकी शादी छोटे लाल से हुई थी। दोनों की यह अरेंज मैरिज थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। मृतका के भाई अमित का आरोप है कि जीजा का अन्य महिला से रिश्ता था।

इस बात को लेकर बहन आपत्ति लेती थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होते थे। बहन का सुसाइड से पहले इसी बात को लेकर जीजा से विवाद हुआ था। जिसके बाद बहन ने सुसाइड कर लिया।

मायके पक्ष के बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल महिला के परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Hot this week

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

मुबारकपुर जोड़ पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर जोड़ पर...

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img