Sunday, March 1, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

भोपाल की 12 नंबर मल्टी स्थित इंद्रा नगर में 13 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। वह खुले हुए ट्रांसफॉर्मर से करंट की चपेट में आया। घटना शुक्रवार सुबह की है। मामले में हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वंश चौगरेले (13) पुत्र जीतेंद्र चौगरेले पांचवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार सुबह दूध लाने के लिए घर से निकला था। घर लौटते समय करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि ट्रांसफॉर्मर खुला था। जिस कारण बच्चा करंट की चपेट में आया। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img