बैरसिया इलाके में 12 साल के मासूम को तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। वह मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था, तब हादसा हुआ। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच जांच शुरू कर दी है।
टीआई वीरेंद्र सेन के मुताबिक अर्जुनखेड़ी में रहने वाला 12 वर्षीय पीयूष कुशवाहा स्कूली छात्र था। बीती 8 मई को वह मंदिर से पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए लोडिंग ऑटो ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और उसके परिजनों ने मासूम को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। लंबे चले इलाज के बाद कल मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया।




