Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

MANIT का टूरिस्ट स्पॉट को सेफ जोन बनाने पर सर्वे

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में टूरिस्ट स्पॉट को सेफ जोन बनाने को लेकर हुए सर्वे पर पिछले 5 दिन से वर्कशॉप चल रही है। इसका मकसद पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करना है। वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स और अलग-अलग जगहों से आए लोगों ने मिलकर इस पर मंथन किया।

कॉमन सुझाव, साफ हो शौचालय

MANIT के आर्किटेक्चर और प्लानिंग डिपार्टमेंट से वर्कशॉप के को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुप्रिया व्यास, डॉ. नेहा प्रणव कोल्हे और डॉ. जगदीश सिंह रहे। डॉ. नेहा ने बताया कि सबसे पहले और सबसे जरूरी मांग सभी टूरिस्ट स्पॉट पर साफ-सुथरे और आसानी से इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट (शौचालय) की रखी गई। वहां साफ-साफ साइनबोर्ड भी लगे होने चाहिए। ये मांग हर उम्र की महिलाओं के लिए है।

सर्वे में भाग लेने वाले 23% महिलाएं मिडिल एज की

वर्कशॉप में अलग-अलग उम्र की महिलाओं से बात करके उनकी सुरक्षा को लेकर राय ली गई। कुल 456 महिलाओं ने सर्वे में भाग लिया। जिनमें 15% टीनएजर्स, 21% युवा, 22% युवा एडल्ट, 23% मिडिल एज और 19% सीनियर सिटिजन शामिल थीं। सर्वे में 13 खास बातों पर जोर दिया गया, जैसे कि साफ और सही से काम करने वाले टॉयलेट, अच्छी रोशनी वाले एरिया, बैठने के लिए आरामदायक बेंच और सही दिशा बताने वाले साइनबोर्ड समेत अन्य।

एक्सपर्ट्स की सलाह

गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की डॉ. जूही गुप्ता ने कहा कि सैनिटरी किट, इमरजेंसी में डॉक्टर तक पहुंच और सुरक्षा के लिए तैयारी जरूरी है। रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की डॉ. ब्रीज त्रिपाठी ने सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, सेफ्टी ऐप और सोशल मीडिया से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। वर्कशॉप के आखिरी दिन भोपाल के बड़े तालाब के आसपास फील्ड सर्वे किया। जिसमें को-ऑर्डिनेटर, एक्सपर्ट्स और वर्कशॉप में आए लोग मौजूद थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img