Friday, November 27, 2026
23.1 C
Bhopal

करोड़ों रुपए हड़पने वाले दो भाई गिरफ्तार:भोपाल में छिपे थे

ग्वालियर में लोगों से करोड़ों रुपए लेकर गायब हुए दो सगे भाइयों को पुलिस ने राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है। पिछले छह महीने से पुलिस दोनों की तलाश में पड़ोसी शहरों में दबिश दे रही है। लेकिन दोनों आरोपी राजधानी में छुपे थे। दोनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपियों को ग्वालियर लाने के बाद अब पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

शहर के महाराजपुरा थाना टीआई धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भोलेनाथ फर्नीचर हाउस के संचालक राजकुमार शिवहरे, संजीव शिवहरे और संजय शिवहरे ने साल 2024 में बिजनेस में जरूरत के नाम पर कई लोगों से पैसा उधार लिया। करीब 2 से 3 करोड़ रुपए हाथ में आने के बाद यह लोग गायब हो गए थे। इनको पैसा देने वालों ने महाराजपुरा थाना में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल एक आरोपी राजकुमार शिवहरे को पकड़ लिया था, लेकिन संजय व संजीव फरार हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा था।

राजधानी भोपाल में छिपे थे

सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों फरार आरोपी संजय और संजीव शिवहरे की तलाश में आसपास के राज्यों और शहरों में दबिश दे रही थी, जबकि दोनों भाई राजधानी भोपाल में छिपे हुए थे। दो दिन पहले पुलिस को एक मुखबिर ने दोनों को भोपाल में देखे जाने की सूचना दी थी। इस पर प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक गिर्राज शर्मा, ध्रुव गुर्जर व भीकम सिंह सिकरवार को रवाना किया गया। दो दिन तक निगरानी के बाद शनिवार रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हबीबगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह इनको लेकर पुलिस की टीम ग्वालियर आ गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

कई लोगों को ठगी के शिकार

पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ अखिल शर्मा ने एफआईआर कराई थी। अखिल शर्मा के साथ ही आरोपी कई अन्य लोगों को भी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठग चुके हैं। ठगी गई रकम के संबंध में पूछताछ कर पुलिस पता रही है कि अभी तक कितने लोगों से कितना रुपया यह ठग चुके हैं।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img