Friday, November 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भाई की शादी से लौटकर युवक ने लगाई फांसी

भोपाल में भाई की शादी से लौटने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। तीन महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी बीते एक महीने से मायके में रह रही है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मामले में सूखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी को सबसे पहले मृतक के पिता ने रविवार सुबह आठ बजे फंदे पर लटके हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पीएम के बाद पुलिस ने शव को रविवार की दोपहर को परिजनों के हवाले कर दिया।

आखिरी बार पिता के साथ बैठकर खाया खाना

अरुण लोधी (26) पुत्र जगदीश लोधी निवासी इमलिया गांव थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में रहता था। वह पिता के साथ खेती-किसानी करता था। शनिवार रात को गांव में रहने वाले उसके चचेरे भाई की शादी थी। उसके शादी समारोह में भी शामिल हुआ। मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि वहां उसने मेरे साथ खाना खाया था। तब तक वह बेहद खुश नजर आ रहा था। किसी परेशानी का जिक्र भी उसने नहीं किया था।

शराब की लत के चलते छोड़ गई पत्नी

जगदीश के मुताबिक बेटे ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। वह शराब पीने का आदि था। नशे में अपनी नव विवाहित पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी एक महीने पहले मायके चली गई। इसके बाद वह लौटने के लिए राजी नहीं थी। हमने कई बार उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने बेटे की बुरी आदतों के चलते लौटने से इनकार कर दिया। इसी कारण बेटा तनाव में रहता था।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img