Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

अनजाने कॉल से दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में एक युवती को अनजान कॉल पर हुई बातचीत के बाद दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने खुद को अविवाहित और एक प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छी सैलरी पर कार्यरत बताया। दोनों के बीच कुछ दिनों की बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए। युवक ने युवती को मुरार में मिलने बुलाया और होटल में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो युवक मुकर गया।

कुछ समय तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन बाद में युवती को पता चला कि उसका कथित कुंवारा प्रेमी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। यह घटना उपनगर मुरार के सात नंबर चौराहे की है। पीड़िता ने दो दिन पहले मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया है।

एक बच्चे का पिता है आरोपी

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती के मोबाइल पर कुछ समय पहले एक मिस्ड कॉल आया था। जब उसने कॉल बैक किया, तो कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल राठौर, निवासी मुरार बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई।

राहुल ने युवती को मुरार बुलाया और उसे सात नंबर चौराहा स्थित होटल रामा उत्सव में ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती ने विवाह की बात की तो राहुल टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर युवती ने खुद राहुल के बारे में जानकारी जुटाई, जिससे उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। यह जानकर युवती के होश उड़ गए।

धोखा मिलने पर पीड़िता महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुए छल की शिकायत की। महिला पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज होते ही बिना देर किए राहुल के घर पर दबिश दी। आरोपी को मामले की जानकारी मिल चुकी थी और वह बैग लगाकर फरार होने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

महिला थाना पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img