Wednesday, February 25, 2026
24.3 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से किया दुष्कर्म

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 28 वर्षीय छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवम खरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा और आरोपी के बीच करीब 9 साल पुरानी पहचान है, और दोनों इंदौर में लिव-इन रिलेशन में रह चुके हैं।

2018 से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, छात्रा मूलतः अन्य जिले की रहने वाली है और वर्ष 2018 से इंदौर में रहकर बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह आरोपी शिवम पुत्र सुनील खरे को 2016 से जानती है। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के सिलसिले में हुई थी। शिवम भी 2018 में इंदौर आकर बैंक परीक्षा की तैयारी करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

छात्रा का आरोप है कि शिवम ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस भरोसे पर दोनों ने साथ में एक कमरा किराए पर लिया और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से इनकार करते ही छात्रा पहुंची थाने

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले शिवम अपने घर लौट गया और फोन पर बात करना भी कम कर दिया। जब उसने शादी की बात दोबारा की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शिवम खरे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

पिता-बेटे पर रेप और मारपीट का केस दर्ज

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला ने एक पिता और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी घनश्याम पाटीदार निवासी भोपाल कंपाउंड, छोटी ग्वालटोली के घर वह लंबे समय से काम कर रही थी। इसी दौरान जब वह घर में अकेली होती थी, तब घनश्याम ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की।

महिला का कहना है कि यह बात घनश्याम के बेटे पंकज को पता चल गई। इसके बाद पंकज ने महिला के साथ अशब्द भाषा में बात की, गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा और घर से निकाल दिया।

पीड़िता अपने परिजनों के साथ छोटी ग्वालटोली थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी घनश्याम पाटीदार के खिलाफ रेप और उसका बेटा पंकज के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img