Thursday, November 26, 2026
13.1 C
Bhopal

भोपाल में आर्मी जवान ने सगाई के बाद शादी तोड़ी:लड़की वाले बोले- दहेज में 15 लाख और बाइक की डिमांड की

भोपाल में आर्मी जवान ने दहेज में 15 लाख रुपए कैश देने की डिमांड पूरी नहीं करने से नाराज होकर शादी तोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने महिला थाने में इसकी शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी का नोटिस देने की तैयारी में है। थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि 28 वर्षीय युवती नगर निगम में कर्मचारी है।

जनवरी-2025 में उसका रिश्ता राजू शर्मा से पक्का हुआ था और कुछ समय पहले सगाई हुई है। राजू आर्मी में जवान है। युवती के परिवार वाले शादी की तारीख तय करने की तैयारी में थे। इस बीच राजू और उसके घर वालों ने दहेज में 15 लाख रुपए और बाइक की डिमांड कर दी। लड़की वालों ने इसमें असमर्थता जताई।

युवती के पिता की हो चुकी है मौत

युवती ने लड़के वालों से साफ कहा- उसके पिता इस दुनिया में नहीं है। शादी की जिम्मेदारी उसी पर है। ऐसे में 15 लाख रुपए की डिमांड पूरी करना मुश्किल होगा। इतना पता होने के बाद भी आरोपी का मन नहीं बदला और रिश्ता खत्म कर दिया।

काफी मनाने पर भी नहीं माना आरोपी

लड़की और उसके घर वालों ने काफी मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी और उसका परिवार मानने को तैयार नहीं हुआ। रिश्ता टूटने से लड़की की बदनामी हुई। लड़की ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img