Thursday, November 26, 2026
14.1 C
Bhopal

युवक ने युवती से की छेड़छाड़:रीजनल पार्क में अश्लील हरकते करते हिंदूवादियों ने पकड़ा

छिंदवाड़ा से एक युवक इंदौर के रीजनल पार्क में युवती से मिलने पहुंचा और युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। हिंदूवादियों ने उसे देखा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में युवक को राजेन्द्र नगर थाने लेकर आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर की है।

राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि 24 साल की एक युवती की शिकायत पर मुक्तयार आलम निवासी रांची के खिलाफ ब्लैकमेल करने और छेडछाड़ कर अश्लील हरकतें करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि मुक्तयार कुछ समय पहले तक इंदौर में रहता था। दोनों एमजी रोड़ की एक ज्वेलरी शॉप पर काम करते थे। यहां दोनों की पहचान हुई। इस दौरान मुक्तयार ने उसके फोटो वीडियो बनाए।

मुक्तयार का बाद में ज्वेलरी शॉप से छिंदवाड़ा ट्रांसफर हो गया। वह गुरुवार को इंदौर आया हुआ था। उसने कॉल कर युवती को रीजनल पार्क में मिलने बुलाया। यहां उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। दोनों में विवाद होने की जानकारी बजरंग दल के लोगो को लगी। वह रीजनल पार्क में इकट्ठा हुए। मुक्तयार को पकड़कर पीट दिया इसके बाद उसे थाने लेकर आ गए।यहां युवती की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया। मुक्तयार के मोबाइल में करीब 20 से ज्यादा लड़कियों के फोटो वीडियो मिले है। वही इंस्टाग्राम में वह कई युवतियों के साथ अश्लील चेटिंग कर रहा था।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img