Sunday, October 4, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल का 3 साल का बच्चा राजस्थान में किडनैप

भोपाल से राजस्थान के सीकर गए एक 3 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा अपनी दादी और मां के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया। जैसे ही जयपुर स्टेशन पर पहुंचे, एक युवक उनसे मिला और कहा कि वह भी खाटू श्याम जा रहा है। इसके बाद वह उनके साथ चल दिया।

खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर युवक ने भीड़ का बहाना बनाया और बच्चे को अपने पास रखकर मां-दादी को दर्शन के लिए भेज दिया। जब दोनों महिलाएं दर्शन करके लौटीं तो न तो बच्चा मिला और न ही वह युवक। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना 6 जून की है। परिवार ने 7 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

एकादशी पर दर्शन करने गया था परिवार भोपाल से यह परिवार एकादशी पर दर्शन के लिए आया था। मां ने बताया कि 6 जून को वह 3 साल के बेटे रक्षम और सास आशा के साथ ट्रेन से जयपुर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर एक युवक से मुलाकात हुई, जो खाटू जाने की बात कहकर उनके साथ हो लिया था।

थाने के आसपास भी घूमा, फिर गायब हो गया पुलिस जांच में सामने आया कि किडनैपर बच्चे को एक दुकान पर ले गया, जहां उसे फ्रूटी पिलाई। वह पुलिस थाने के आसपास भी घूमा, फिर कहीं गायब हो गया। 7 जून की शाम को मां ने पुलिस थाने पहुंची। एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर कई टीमें सर्चिंग कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है।

अपहरण की सूचना के बाद पिता सीकर पहुंचे

बच्चे के पिता अजय कुमार जाटव इकलौते बेटे की अपहरण की सूचना के बाद रविवार सुबह खाटूश्याम पहुंचे हैं। वे भोपाल में मिस्त्री का काम करते हैं और पुष्पा नगर में रहते हैं। तीन बेटियों में उनका इकलौता बेटा रक्षम है। पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। हालांकि, बच्चे का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। परिजन सुबह से थाने में ही हैं। पुलिस बच्ची की मां और नानी के बयानों को दर्ज कर चुकी है। जयपुर पुलिस को आरोपी की फुटेज भेजी जा चुकी हैं। जिससे उसकी पहचान की जा सके और गिरफ्तारी की जा सके।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img