Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में इंस्टा फ्रेंड ने किया युवती से रेप:प्रेग्नेंट हुई तो खाई गर्भपात की दवा

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक-युवती में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को मिलने बुलाया। हबीबगंज इलाके की एक होटल में लड़की से रेप किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद तीन साल तक दोनों रिलेशन में रहे। पिछले दिनों लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने गर्भपात के लिए दवा खा ली।

युवती की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद कोलार पुलिस ने जीरो पर रेप केस दर्ज कर डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी है। एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता कोलार इलाके में रहती है। ग्रेजुएशन के बाद प्राइवेट जॉब कर रही है। वर्ष 2023 में उसकी बात इंस्टाग्राम पर चिराग सिंह से होने लगी।

चैटिंग से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

इंस्टाग्राम पर चैटिंग के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और कॉल पर बात होने लगी। 18 फरवरी 2023 में चिराग ने पीड़िता को मिलने बुलाया और हबीबगंज स्टेशन के करीब एक OYO होटल में ले गया। यहां उसने लड़की से जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया।

अलग-अलग स्थानों पर कई बार की ज्यादती

बाद में आरोपी पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ज्यादती करता रहा। पिछले दिनों लड़की प्रेग्नेंट हो गई। उसने यह बात चिराग को बताई तो उसने बातचीत बंद कर दी। इससे तंग आकर पीड़िता ने स्वयं गर्भपात का फैसला लिया। इसके लिए उसने एक दवा खाई जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता को केवल आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर मालूम है। वह स्वयं को चूना भट्‌टी का रहने वाला बताता था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

माखनलाल विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर कैंपस स्थित क्वार्टर में...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img