Sunday, October 4, 2026
22.1 C
Bhopal

दूसरे एरिये में माल बेचा तो कंपनी की करेंगे शिकायत

ई-कॉमर्स या मॉडर्न ट्रेड वाली कंपनियों ने मार्केट में अपना माल दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर के एरिया में बेचा तो इसकी शिकायत जीएसटी काउंसिल में की जाएगी। यह निर्णय भोपाल के एमपी नगर में हुई भोपाल डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में लिया गया।

एमपी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील जैन (501) की मौजूदगी में यह बैठक हुई। इसमें एग्जीक्यूटिव बॉडी के सभी सदस्य और सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स मौजूद थे। अध्यक्ष जैन ने व्यापारिक, नगर निगम, यातायात पुलिस, प्रशासन और कंपनियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा संस्था के नए नियम जैसे- चेक बाउंस होने पर पैनाल्टी का प्रावधान, दो बार से अधिक चेक बाउंस होने पर उस व्यापारी से अगली बार चेक ना लिए जाने के संबंध में, किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ द्वारा चोरी या गबन करने के पश्चात उस कर्मचारियों को किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां नौकरी पर न रखने के संबंध में चर्चा भी शामिल हैं।

नए नियमों से अवगत भी कराया बैठक में नए नियमों से सदस्यों को अवगत कराया गया। इसके अलावा सदस्यता को बढ़ाना, ई-कॉमर्स, इनफील्ट्रेशन आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मेहता, सचिव सुनील जैन हरिओम, कोषाध्यक्ष अभिजीत सिंह ओबेरॉय, सह सचिव मनीष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य दीपक मुल्तानी, ललित अग्रवाल, चंद्र भाई, अमित बढ़कूल, दिलीप, संजय राठी ने अपने विचार रखें। सभा में भोपाल डीलर्स एसोसिएशन के दो संरक्षक सदस्य राजेंद्र राजदेव एवं अर्जुन दास संगतानी का सम्मान भी हुआ। वहीं, सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img