Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

पत्थर पर बम पटकते दिखे बदमाश

जबलपुर में सिद्ध बाबा की पहाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बदमाश पत्थर पर बम पटककर उसकी क्षमता को माप रहे हैं। घमापुर पुलिस ने संज्ञान में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वॉट्सऐप गुप्र के माध्यम से रविवार को वीडियो पुलिस तक पहुंचा।

विवाद हुआ तो बना लिया वीडियो बम पटक रहे दोनों युवकों का नाम छोटू वंशकार और चिराग वंशकार हैं। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले घमापुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति से दोनों लड़कों का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।

घमापुर टीआई सतीश अंधवान ने बताया-

यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। पत्थर पर बम पटक रहे दोनों लड़कों की पहचान हो चुकी है। वे घमापुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इन लड़कों के आसपास कुछ और लड़के भी खड़े हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है। बम पटकने वाले लड़के जब गिरफ्त में होंगे, तब यह पता चलेगा कि इन लोगों ने बम कहां से लाए थे, और इस तरह से पत्थर में बम पटकने का क्या कारण था।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img