Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

रास्ता रोककर छात्रा से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

सागर के मोतीनगर थाना में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। उसने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार युवती (19) ने थाने आकर बताया कि मैं पढ़ाई कर रही हूं। मेरे कालेज में सोमदेव प्रजापति नाम का युवक पढ़ता है, जिसको मैं अच्छे से जानती हूं। मेरी उससे बात होती रहती थी। लेकिन अब वह मुझे परेशान कर रहा है। वह फोन पर मुझसे उल्टी सीधी बाते करता है और बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। जिसके कारण मैंने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था।

लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से काल कर परेशान करने लगा।

फोन पर वह मुझसे अश्लील बातें करता था। इसी बीच मैं मार्केट गई थी। रास्ते में मुझे सोमदेव राहतगढ़ बस स्टैंड के पास शाम करीब 6 बजे मिला। उसने बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़कर गंदे इशारे किए। मैं चिल्लाई तो वह वहां से भाग गया।

शनिवार को घटनाक्रम की जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

माखनलाल विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर कैंपस स्थित क्वार्टर में...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img