Friday, February 20, 2026
21.4 C
Bhopal

रायसेन में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवकों की मौके पर मौत, भोपाल रोड पर हुई दुर्घटना

रायसेन के भोपाल रोड स्थित सदलतपुर में रविवार शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक युवकों की पहचान ग्राम मुड़ियाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय पवन साहू और 26 वर्षीय राजीव विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से भोपाल की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में दोनों के शव मॉर्चरी में रखे गए हैं। सोमवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img