Saturday, October 3, 2026
22 C
Bhopal

नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित:15 लाख का दहेज कम पड़ा, 2 लाख और गाड़ी की मांग

दतिया के पण्डोखर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता दीक्षा यादव ने पण्डोखर थाने पहुंचकर अपने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का आरोप है कि, उसकी शादी 14 फरवरी 2023 को विपिन उर्फ विपेन्द्र यादव निवासी ईटारोरा से हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग 15 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, घर के सभी जरूरी सामान और एक बुलेट मोटरसाइकिल दी थी। लेकिन शादी के बाद तीसरी बार जब वह ससुराल गई, तो पति और ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी।

मांगे पूरी नहीं हुईं तो दूसरी शादी करेगा पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता ने अतिरिक्त दहेज देने से इनकार किया, तो पति, सास, ससुर और ननद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लगातार प्रताड़ना के चलते वह मानसिक रूप से टूट गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति धमकी देता है कि अगर उसकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वह दूसरी शादी कर लेगा।

पीड़िता के अनुसार, उसका पति और ससुराल पक्ष उसके पति के मामा धर्मेन्द्र यादव के इशारे पर चलते हैं। पूरा मामला सामने आने के बाद थाना पण्डोखर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति विपिन यादव, बहादुर यादव, सास उमा यादव और नन्द मुस्कान यादव पर दहेज सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img