Wednesday, June 24, 2026
29.5 C
Bhopal

भोपाल में रेलवे वेंडर को गोली मारी

रेलवे वेंडरों के बीच लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश मंगलवार देर रात हिंसा में बदल गई। बजरिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अस्पताल के पास बीना से आए दो युवकों ने बाइक से जा रहे तीन वेंडरों पर पहले चाकू से हमला किया, फिर कट्टे से गोली चला दी। गोली एक युवक की टांग में घुटने के ऊपर जा लगी, जबकि दूसरे युवक को चाकू से घायल कर दिया गया। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुराना विवाद बना हमले की वजह टीआई जितेंद्र गुर्जर के मुताबिक, घायल युवक मनीष बुंदेला (21) रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है और रेलवे में वेंडर का काम करता है। उसके साथी राहुल और सलमान भी रेलवे वेंडर हैं। तीनों मंगलवार रात ट्रेन में काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रेलवे अस्पताल के पास बीना निवासी आरोपी राहुल सोनी और उसके साथी ने उनकी बाइक रोक ली। जैसे ही बाइक रुकी, आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वेंडर राहुल को चाकू मार दिया, जबकि सलमान पर कट्टे से फायर किया। गोली सलमान के पैर में घुटने के ऊपर लगी।

बीना से भोपाल आने को लेकर था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों और घायलों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। बीना निवासी आरोपी पक्ष नहीं चाहता था कि यह लोग बीना तक ना जाएं। वहीं फरियादी की ओर से कहा गया था कि आरोपी और उसके साथी भोपाल न आएं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए बीना रवाना हो गई है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Hot this week

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img