Wednesday, June 24, 2026
29.5 C
Bhopal

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अलवर (राजस्थान) से गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग और दूसरा पीओएस एजेंट शामिल है। गिरोह ने सिम कार्ड के फर्जीवाड़े के जरिए यह फर्जी प्रोफाइल तैयार की थी, जिसका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने और संभावित धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच भोपाल की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की है। मामला गंभीर होने के चलते क्राइम ब्रांच ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और साइबर टीम ने जांच शुरू की। अपराध कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया।

ऐसे रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि यह एक संगठित साइबर गिरोह है। गिरोह ने सबसे पहले एक नाबालिग लड़के के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कराया। इसके लिए पीओएस एजेंट बीरबल प्रजापत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर 1500 रुपए दिए और उससे सिम एक्टिवेट करा ली। बाद में यही सिम 3000 रुपए में एक साइबर ठग को बेच दी। इसी सिम के माध्यम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल चलाई जा रही थी। साइबर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर राजस्थान के अलवर जिले में दबिश दी और लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र से आरोपी बीरबल प्रजापत (40 वर्ष) और नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है।

आरोपी

  • नाबालिग आरोपी है
  • बीरबल प्रजापत, नाबालिग को बहकाकर सिम एक्टिवेट कराना, फिर साइबर ठग को बेचना

Hot this week

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img