Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में कार्यक्रम के दौरान महिला से अभद्रता:घर आकर अश्लील हरकतें भी की, कॉल पर गालियां देकर संबंध बनाने के लिए कहा, FIR दर्ज

राजधानी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई एक घटना अब गंभीर आपराधिक शिकायत में तब्दील हो गई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि 29 मई 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं इन्द्रपुरी, रायसेन रोड निवासी निशा गर्ग और उनके पति आलोक गर्ग ने न केवल कार्यक्रम के दौरान उपद्रव किया। उसके बाद रात में जबरन घर आकर अभद्रता और अश्लील हरकतें भी की।

महिला का आरोप है कि 29 मई की रात करीब 11 बजे आलोक गर्ग उनके घर आए और जबरन हाथ मिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने महिला के प्रति अशोभनीय इशारे किए। उस समय वे शराब के नशे में थे। महिला ने जब आपत्ति जताई तो उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।

महिला ने यह भी बताया कि 30 मई 2025 को रात 2 बजे आलोक गर्ग ने उन्हें अपने मोबाइल नंबर 9131512945 से फोन कर गालियां दीं और कार्यक्रम को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। साथ ही राजनीतिक रसूख दिखाते हुए धमकी दी कि वह उन्हें लड़कियों के शोषण के झूठे केस में फंसा देगा। इसके बाद 30 मई को ही दोपहर करीब 1 बजे आलोक गर्ग और निशा गर्ग ने ₹10 के स्टाम्प पर माफीनामा देकर माफी मांगी थी। उस समय महिला ने मामले को तूल न देते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।

फिर 5 जून को किया कॉल, कहा- ‘तुम कॉल गर्ल हो’

महिला ने आगे बताया कि 5 जून 2025 को दोपहर करीब 3.06 बजे जब वह अपने घर पर थीं, तब उनके मोबाइल पर नंबर 9831217988 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम ‘रोहित’ बताया और कहा कि “पूजा जाधव ने तुम्हारा नंबर दिया है, तुम कॉल गर्ल हो और सेक्स सर्विस प्रोवाइड करती हो।” उसने महिला को ललित होटल बुलाकर यौन संबंध बनाने और अप्राकृतिक सेक्स करने की बात कही।

महिला ने जब फोन अपने पति को दे दिया, तो कॉलर ने उनके पति को भी गंदी-गंदी गालियां दीं। महिला का कहना है कि आवाज आलोक गर्ग की ही थी। इसके बाद करीब एक घंटे बाद उन्हें फिर एक और कॉल आया, इस बार नंबर था 8697113784। कॉल करने वाले ने फिर से वही बातें दोहराई और यौन शोषण के लिए मजबूर करने की कोशिश की। महिला ने कहा कि यह आवाज भी आलोक गर्ग जैसी ही थी और इस बार उन्होंने जान से मारने और देख लेने की धमकी दी।

अब FIR की मांग, कहा- ‘अब और बर्दाश्त नहीं’

महिला ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पहले उन्होंने मामले को आपसी माफी के आधार पर खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन अब जो हरकतें की गईं हैं, वे आपराधिक हैं और सीधे तौर पर उनकी गरिमा, सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर हमला है। कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने आलोक और निशा गर्ग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मां की है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img