Friday, October 2, 2026
23.2 C
Bhopal

महिला ने बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाया:निकाह करने के बाद कार नाम कराई, रकम ऐंठी और बुजुर्ग को घर से निकाल दिया

भोपाल की एक 35 साल की महिला ने 74 साल के बुजुर्ग को प्रेम जाल में फांस लिया। महिला ने स्वयं को गैर शादीशुदा बताया था। वृद्ध से शादी करने के बाद महिला उन्हें गुना से भोपाल ले आई। यहां उनकी कार को अपने नाम कराया। उनकी लाख रुपए की कैश रकम को भी हड़प लिया।

जब पीड़ित ने महिला को बताया कि उसके पास पैसे खत्म हो चुके हैं तो महिला ने उन्हें घर से निकाल दिया। वारदात को दो साल के भीतर अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि 74 वर्षीय रफीक अहमद गुना जिले के रहने वाले हैं। दो साल पहले वे रुबीना बी (परिवर्तित नाम) नाम की महिला के संपर्क में आए थे। रुबीना से एक महिला रिश्तेदार के यहां पहचान हुई था। रफीक की पत्नी नहीं थी तथा वे अकेले थे जबकि उनके पास लाखों रुपए की संपत्ति थी।

गैर शादीशुदा बताकर किया निकाह

महिला ने खुद को गैर शादीशुदा बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं तथा निकाह करने के लिए तैयार कर लिया। 35 साल की होने के बाद रुबीना ने 74 साल के रफीक अहमद से शादी की तैयारी की तथा उन्हें गुना से भोपाल लेकर आ गई। यहां पर दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में रहने लगे। यहां पर महिला ने बुजुर्ग से निकाह भी कर लिया।

दो साल के भीतर संपत्ति हड़प ली

दो साल के भीतर महिला ने बुजुर्ग की कार अपने नाम पर करा ली। साथ ही 25 लाख रुपए से अधिक की नगदी व सामान ऐंठ लिया। पिछले दिनों जब बुजुर्ग के पास पैसे खत्म हो गए तो महिला ने बुजुर्ग को घर से निकाल दिया। इसी दौरान बुजुर्ग को यह भी पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद महिला व फरहान नाम के युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img