Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी के 3 महीने बाद गर्भवती महिला ने लगाई फांसी

भोपाल में शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह एमपी नगर थाना इलाके के राजीव नगर में रहती थी। घटना सोमवार की सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। खुदकुशी से पहले महिला का पति से विवाद हुआ था। उसने मायके जाने के बाद छोटे भाई से मारपीट की थी।

छोटा भाई पति की भतीजी से इंस्टा पर चेट करता था। इसी बात को लेकर पति और पत्नी का विवाद हुआ था। एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक फरह खान (24) पत्नी आमिर खान राजीव नगर में रहती थी। वह दो महीने की गर्भवती थी।

ससुराल के करीब ही उसका मायका है। फरह का छोटा भाई फरदीन है। वह आमिर की भतीजी से इंस्टाग्राम पर चेट करता था। दोनों की कॉल पर बात होती थी। जिसकी जानकारी आमिर को मिली। आमिर ने भतीजी को फटकार लगाने के बाद फरह को भी डांटा। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया।

गुस्से में मायके चली गई थी

पति से विवाद के बाद फरह रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घर आई। उसके छोटे भाई फरदीन ने बताया कि घर आने के बाद बहन ने उनके साथ मारपीट की। भतीजी से बात करने पर फटकार लगाई। कहा कि तेरे कारण जीजा से विवाद हुआ है। कुछ देर बाद जीजा घर आया।

उसने यहां भी बहन को फटकारा और मायके में ही हमेशा के लिए रहने की बात कहकर चला गया। सुबह करीब पांच बजे बहन स्वयं ससुराल पहुंची। 6 बजे जीजा ने कॉल कर बताया कि बहन बेहोश है। उसे जेपी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचे तो बहन की मौत की खबर मिली।

परिजन को संदेह, पति ने कुछ गलत किया

मृतका के परिजन का कहना है कि आमिर ने फरह के साथ कुछ गलत किया है। उसने कुछ ही दूरी पर मायका होने के बाद भी समय पर जानकारी नहीं दी। पुलिस को भी नहीं बताया और फंदा काटने के बाद शव को उतारकर अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल से ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img