Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के राजा भोज सेतु पर ऑटो से खतरनाक स्टंट

भोपाल में 11 जून की रात करीब 12 बजे एक ऑटो चालक द्वारा राजा भोज सेतु पर खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू की और पांच दिन की तलाश के बाद 16 जून की रात आरोपी को विश्वकर्मा नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान दानिश के रूप में हुई है। यातायात सूबेदार जितेंद्र अटारिया के अनुसार, आरोपी दानिश के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई तो उस पर कई अन्य वीडियो भी मिले, जिनमें वह ऑटो से स्टंट करते हुए नजर आ रहा था। इन वीडियो में एक और युवक सद्दाम भी शामिल है, जिसकी तलाश फिलहाल पुलिस कर रही है।

आरोपी ने ऑटो को कई दिनों तक छिपाकर रखा था

दानिश के खिलाफ भारत न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिनमें लापरवाही से वाहन चलाना और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि स्टंट के बाद दानिश ने ऑटो को कई दिनों तक घर के पास ही छुपाकर रखा था, ताकि पुलिस को भनक न लगे। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से परहेज करें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img