Wednesday, November 25, 2026
23.1 C
Bhopal

25 हजार में बेचे खाते, 8 करोड़ का लेनदेन

ग्वालियर में करीब एक साल पहले शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर की गई 28 लाख रुपए की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खातों में ठगी की रकम से 2.70 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। लेकिन पुलिस उस समय चौंक गई जब इन खातों की जांच में सामने आया कि एक साल में इन खातों से करीब 8 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है।

25 हजार में बेच दिए थे बैंक खातेजांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सिर्फ नाम के खाताधारक हैं। इन्होंने 25-25 हजार रुपए लेकर बैंक में अपने नाम से खाते खुलवाए और फिर उन्हें ठगों को बेच दिया। न तो उनके मोबाइल नंबर खातों से लिंक हैं, न ही उनके पास एटीएम कार्ड या पासबुक हैं। पुलिस को शक है कि ठगों को खाते बेचने का पूरा नेटवर्क शहर के आनंद नगर और हजीरा क्षेत्र में सक्रिय है। अब पुलिस मास्टर माइंड की तलाश कर रही है

ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम

एएसपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, ठगों ने शताब्दीपुरम निवासी व्यापारी जितेंद्र तिवारी को वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजा। इस लिंक से एक शेयर ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराई गई और मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया गया।

शुरुआत में जब जितेंद्र ने थोड़े पैसे लगाए, तो उसे मुनाफा हुआ और वह उसके खाते में भी ट्रांसफर कर दिया गया। इससे व्यापारी भरोसे में आ गया और धीरे-धीरे उसने 28 लाख रुपए निवेश कर दिए। लेकिन इसके बाद उसे पैसे नहीं मिले और ठग टालमटोल करते रहे। अंत में ठगी का एहसास होने पर जितेंद्र ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

मास्टर माइंड की तलाश जारी

इस मामले की जांच टीआई धर्मेंद्र कुशवाह की टीम को सौंपी गई थी। टीम ने जांच के बाद बरा बहोड़ापुर निवासी पप्पू यादव और अकबरपुर मोतीझील निवासी जतिन यादव को गिरफ्तार किया। इन दोनों के खातों में ठगी के 2.70 लाख रुपए जमा हुए थे।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने खाते खुलवा कर उन्हें (मास्टर माइंड) को 25 हजार रुपए में बेच दिया था। उनके खातों के दस्तावेज, एटीएम कार्ड और चेकबुक भी ठगों को दे दिए गए थे। बताया गया है कि जतिन ठगों के सीधे संपर्क में था।

साथ ही, आनंद नगर के तीन और युवक भी ठगों के संपर्क में हैं, जो लोगों से खाते खुलवाकर उन्हें ठगों को सौंपते थे। पकड़े गए आरोपियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके खातों में पैसा कहां से आया। अब पुलिस इन तीन युवकों और पूरे गिरोह के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img