Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

फरदीन ने कमल बन की दोस्ती, फिर छात्रा से दुष्कर्म

विजयनगर इलाके में एक छात्रा से नाम छिपाकर दोस्ती करने, रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे थे। हिंदूवादियों के मुताबिक, आरोपी करीब चार साल से छात्रा का शोषण कर रहा था।

विजयनगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कमल उर्फ फरदीन खान (निवासी गुना) और उसकी सहेली जोया खान (निवासी खजराना) के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा को लेकर हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत, लक्की सहित अन्य लोग गुरुवार को थाने पहुंचे थे।

नानी के घर मिला था आरोपी, पहचान छिपाकर की दोस्ती

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन दिया था। हाल के दिनों में बेटी बहुत परेशान नजर आ रही थी। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कुछ नहीं बताया। संदेह होने पर जब मोबाइल फोन देखा गया, तो उसमें बेटी और एक युवक की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले।

पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि नानी के घर लॉकडाउन के समय गुना में एक लड़‌का मिला, तब उसने अपना नाम कमल बताया। दोनों में दोस्ती हो गई। कमल 6 जनवरी 2023 को नानी के घर पर आया तब कोई भी घर पर नहीं था, उस समय उसने रेप किया और कुछ अश्लील फोटो और वीडियो मोबाइल में बना लिए।

इसके बाद कई बार रेप किया। छात्रा ने बताया कि कमल ने 19 फरवरी 2023 को अपने दोस्त रितेश के भंवरकुआ स्थित रूम पर भी ज्यादती की। यहां रितेश कमरे के बाहर खड़ा रहा।

आधार कार्ड से असली नाम पता चला

6 जनवरी 2025 को पीड़िता जब मामा के बेटी की सगाई में गुना गई थी, वहां पर फिर कमल मिला, जो गुना की स्काई पैलेस होटल लेकर गया।

होटल में दोनों ने अपने आधार कार्ड दिए, तब छात्रा को पता चला कमल का असली नाम फरदीन है। यहां इस बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ। तब छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार किया तो कमल उर्फ फरदीन ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद जबरदस्ती की।

दोस्त बोली- प्यार करती हो तो इस्लाम कुबूल करो

छात्रा ने अपनी स्कूल दोस्त जोया खान को मदद के चलते यह बात बताई तो उसने मदद करने के बदले कहां कि फरदीन से प्यार करती हो, शादी करना चाहती हो, तो तुमको इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और अगर नहीं करोगी तो फरदीन तुम्हारे फोटो वीडियो वायरल कर देगा, इसलिए इस्लाम कबूल कर लो।

इसके बाद छात्रा परेशान रहने लगी। पुलिस ने इस मामले में फरदीन खान और जोया को आरोपी बनाया है। दोनों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img