Wednesday, July 8, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल में क्रेन चालक फांसी के फंदे पर झूला

भोपाल के ऐशबाग की बिसमिल्ला कॉलोनी में रहने वाले क्रेन चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें दो भाभियों और तीन भाईयों के कारण जान देने की बात लिखी है। सभी पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं मृतक के भाई ने खुदकुशी के पूर्व पिता से विवाद होने की बात कही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई प्रदीप गुर्जर ने बताया कि मोहम्मद मुशर्रफ खान (22) निवासी बिसमिल्ला कॉलोनी क्रेन चालक था। उसके परिवार में चार भाई और पांच बहन हैं। भाईयों में सबसे छोटा मुशर्रफ था। शनिवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके कमरे से एक डायरी मिली है। इस डायरी में युवक ने अपने तीन भाई और दो भाभियों का नाम लिखा है।

आगे लिखा की इन्हीं की प्रताड़ना के कारण मैं जान दे रहा हूं। मुझे आए दिन मारा और पीटा जाता है। इन्हीं के कारण मैं जान दे रहा हूं। एसआई के मुताबिक सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग जांच कराई जाएगी। इसके साथ परिजनों के डिटेल बयानों को भी दर्ज किया जाएगा।

भाई बोला- पिता से विवाद के बाद जान दी

मृतक के भाई मोहम्मद बिलाल ने बताया कि पिता शराब पीने के आदि हैं। भाई उनके नशे की लत का विरोध करता था। सुसाइड से पहले उसका पिता से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस ने रविवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img