Friday, July 3, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल में पति के दोस्त ने महिला से किया रेप

भोपाल में 30 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। जहांगीराबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर लिव-इन पार्टनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

महिला विवाहित है। उसके पति के दोस्त का घर आना-जाना था। इसी दौरान महिला की आरोपी से नजदीकियां बढ़ गईं। पहली बार 6 मई 2022 को आरोपी ने पीड़िता के साथ उसी के घर में संबंध बनाए। बाद में शादी का झांसा दिया और पति से अलग होने को कह दिया। बीते ढाई साल से पीड़िता आरोपी के साथ गौतम नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी।

इस दौरान कई बार आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला ने निकाह करने के लिए जोर दिया तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता के शिकायत आवेदन की जांच के बाद गौतम नगर पुलिस ने जीरो पर रेप की एफआईआर दर्ज की। रविवार को केस डायरी को जहांगीराबाद पुलिस को सौंप गया, जहां असल कायमी कर ली गई है।

पहली बार आरोपी ने पीड़िता के घर में ही रेप किया था

टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि 30 साल की महिला वर्ष 2022 तक इलाके में रहती थी। वह गृहिणी थी, जबकि उसका पति ड्राइवरी करता था। पति का दोस्त शरीफ कुरैशी भी ड्राइवरी करता है और उसका महिला के घर आना जाना था। इसी का फायदा उठाकर पति की गैर मौजूदगी में पहली बार आरोपी ने पीड़िता के जहांगीराबाद स्थित घर में रेप किया। बाद में पहला फुसलाकर पति से अलग होने के लिए राजी किया और महिला को अपने साथ गौतम नगर इलाके में किराए के कमरे में रख लिया।

मारपीट करता था आरोपी युवक

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब भी वह आरोपी से शादी के संबंध में बात करती थी। वह उसे मारता और पीटता था। यहां तक की जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img