Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क हादसे में पोकलेन ऑपरेटर की मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया में मंगलवार की रात को अज्ञात कार ने बाइक सवार पोकलेन मशीन ऑपरेटर को रौंद दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान बधवार सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 41 वर्षीय सुरेश डाबर रतनपुर में एक पोकलेन मशीन मशीन ऑपरेट करने का काम करता था। वह मूल रूप से रायसेन जिले का रहने वाला था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी इमलिया के पास उसे किसी अज्ञात कार ने रौंद दिया।

जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं। बुधवार की दोपहर को पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही होगा। रिश्तेदार गांव के लिए शव को लेकर रवाना हो चुके हैं।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img