Wednesday, September 17, 2025
24.6 C
Bhopal

20 किसानों से 12.69 लाख की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

मैहर पुलिस ने 20 किसानों से धोखाधड़ी के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जरियारी गांव के किसानों ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी सतनाम कौर और प्रीति द्विवेदी ने 3 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच 20 किसानों से गेहूं, अरहर और मसूर खरीदा था।

आरोपियों ने शुरुआत में कुछ किसानों को भुगतान कर विश्वास जीता। इसके बाद सतनाम कौर, प्रीति द्विवेदी और केशव द्विवेदी ने मिलकर किसानों से 12 लाख 69 हजार 242 रुपए की धोखाधड़ी की। किसानों के बार-बार मांगने पर भी उन्होंने भुगतान नहीं किया।

49 वर्षीय सतनाम कौर जबलपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में अमरपाटन में रहती हैं। 36 वर्षीय प्रीति द्विवेदी रामपुर बघेलान की रहने वाली हैं और अमरपाटन की कृष्णगढ़ कॉलोनी में रहती हैं। तीसरा आरोपी केशव द्विवेदी फरार है। दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Hot this week

17 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर मध्य...

Topics

17 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन पर मध्य...

भोपाल में डंपर और यात्री बस की टक्कर

भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में 11 मील...

हेड कांस्टेबल ने की युवक से मारपीट

इंदौर के बड़ा गणपति पर एक हेड कांस्टेबल का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img