Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

पत्नी ने बेटे के साथ मिल कर पति को पीटकर मार डाला

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलाई में किसान अनुनाथ कोसे (45) की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले जिसे सड़क हादसा बताया जा रहा था, अब वह मामला हत्या में तब्दील हो गया है। किसान की मौत एक्सीडेंट से नहीं, बल्कि उसकी पत्नी और बेटे की पिटाई से हुई थी। अभी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटा अब भी फरार है।

घटना 30 जून की है। मृतक ने मरने से पहले खुद मारपीट का आरोप लगाया था। बेटा खुद पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया ताकि संदेह न हो।

मृतक अनुनाथ कोसे पिता सदिया कोसे की मौत बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अनुनाथ के साथ उसके ही बेटे पंकज और पत्नी रमा बाई ने मारपीट की थी।

बेटा बोला- एक्सीडेंट हुआ, पिता बोले- पत्नी और बेटे ने पीटा टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना के अनुसार, पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि रमा बाई की तलाश की जा रही है। घटना के बारे में मृतक की भाभी कमला कोसे ने बताया कि 30 जून को पंकज ने फोन कर कहा था कि अनुनाथ का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें मुलताई बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेकिन जब कमला 1 जुलाई को अस्पताल पहुंची, तो घायल अनुनाथ ने खुद बताया कि उसके साथ पत्नी और बेटे ने मारपीट की है।

इलाज के दौरान मौत, अभी तक नहीं हुई अंत्येष्टि

गंभीर रूप से घायल अनुनाथ को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अंत्येष्टि नहीं हो सकी है।

शक से बचने खुद ही ले गया था अस्पताल ​​​​​​​पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी जानकारी मिली कि मारपीट के बाद पंकज खुद ही अपने घायल पिता को अस्पताल लेकर गया और इलाज करवाता रहा, ताकि किसी को शक न हो।फिलहाल पुलिस ने केस को हत्या की धारा में दर्ज कर लिया है और रमा बाई की तलाश जारी है।

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img