Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

सीहोर पुलिस लाइन में 350 पौधों का रोपण

सीहोर में हरियाली महोत्सव के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 7 जुलाई 2025 तक जिले भर में वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में डीबीसीपीएल देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड की सहभागिता रही। पुलिस लाइन में करीब 350 पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अमरूद, शीसम, नीम, आंवला, जामुन, बेलपत्री, गुलमोहर, शमी और महुआ जैसे उपयोगी और छायादार पौधे शामिल हैं।

अधिकारियों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चढ़ोकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

जिलेभर के थानों में भी होगा पौधारोपण एसपी दीपक शुक्ला ने जिले के सभी थाना, चौकियों और अन्य पुलिस परिसरों में वृक्षारोपण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “हरियाली महोत्सव को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए।”

हाईवे सेवा पर ली जानकारी इस दौरान राजीव मिश्रा (टोल प्लाजा मैनेजर) से हाईवे पेट्रोलिंग मोबाइल और एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी ली गई। यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए कि जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग कर दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाए।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img