Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली महिला 25 वर्षीय नोरीन खान पति फैजान खान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3:30 बजे की है। मृतका अपने मायके में मेहमानी करने गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नोरीन गृहिणी थी। पूर्व में वह एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। पति एक बाइक शोरूम में हैड मैकेनिक हैं। नोरीन सप्ताह में दो से तीन बार सुबह से शाम तक साढ़े तीन साल के बेटे को लेकर मायके में मेहमानी के लिए जाया करती थी।

मां की देखरेख के लिए जाती थी मायके

नोरीन की मां को लास्ट स्टेज का कैंसर है। इसी बात को लेकर वह मां की देखरेख करने जाया करती थी। नोरीन शुक्रवार रात को मां के घर ही रुक गई। उन्होंने पति को अगले दिन आने की बात कही थी। पति ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे नोरीन के परिजनों ने कॉल कर फांसी लगाने की सूचना दी। वे ससुराल पहुंचे तो परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीएम के बाद शुक्रवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img