Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Bhopal

भोपाल में शादी का वादा कर युवती से रेप

भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर साढ़े तीन साल तक रेप किया। दोनों एक साथ लिव इन में रहते थे। जब लड़की ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने उससे ब्रेकअप कर लिया। उसके साथ रहने से इनकार करते हुए पीड़िता को दूसरी समाज का बताया। इसी कारण शादी न करने की बात कही। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि मूलत: बैतूल निवासी 22 वर्षीय युवती भोपाल में प्राइवेट नौकरी करती है। वह इन दिनों मिसरोद थाना क्षेत्र में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसके एक दोस्त के माध्यम से उसकी जान-पहचान दानिश नगर निवासी सूरज इनवाती से हुई थी। जल्द ही दोनों की जान-पहचान दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसी बीच सूरज नवंबर 2021 में युवती को अपने परिवार से मिलाने के लिए घर लेकर पहुंचा।

किराए के कमरे में एक साथ रहे दोनों अपने घर पर उसने शादी का वादा कर युवती के साथ बलात्कार किया। कुछ समय बाद दोनों लिवइन में साथ रहने लगे और आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। वह पिछले साढ़े तीन सालों से उसके साथ ज्यादती करता आ रहा था।

बीती 27 जून को भी आरोपी ने आखरी बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी सूरज अपने वादे से मुकर गया।

आरोपी बोला- समाज की लड़की से शादी करूंगा आरोपी ने युवती से कहा कि वह अपनी मां की मर्जी से अपने ही समाज की लड़की से शादी करेगी। आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती तुम्हे मेरे साथ लिव इन में रहना है तो रह सकती हो।

तंग आकर पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंच कर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी सूरज इनवाती को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: युवक को बंधक बना चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने नादरा बस स्टैंड...

जाटखेड़ी में मकान तोड़े जाने पर बवाल, कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के...

कर्ज के जाल में उलझकर रैपिडो चालक ने दी जान, कोलार की घटना

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज के बोझ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img