Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में BHMS छात्रा के साथ क्लासमेट ने किया रेप

भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके सहपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बर्थडे पार्टी के नाम पर आरोपी युवक ने छात्रा को अपने घर बुलाया था। यहां बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।

आरोपी और पीड़िता दोनों एक साथ प्राइवेट कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

टीआई रासबिहारी शर्मा के मुताबिक 19 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से नागपुर की रहने वाली है। थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएचएमएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक उसका क्लासमेट है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

कमरे में बंधक बनाकर की थी वारदात कॉलेज में ही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। करीब 10 महीने पहले आरोपी ने पीड़िता को बर्थडे पार्टी के बहाने अपने किराए के कमरे में बुलाया। जहां पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।

वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थान पर ले जाकर उसके साथ कई और बार ज्यादती की गई।

लगातार संबंध बनाने को मजबूर करता था आरोपी

कई बार रेप के बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। आरोपी की आए दिन की हरकतों से तंग रहकर पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। इस आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img