Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल के भदभदा डेम के पास दिखा मगरमच्छ

राजधानी भोपाल के भदभदा डेम किनारे एक बड़ा मगरमच्छ आराम फरमाते दिखाई दिया। जैसे ही लोग उसके करीब पहुंचे, वह पानी में उतर गया। मगरमच्छ का वीडियो भी सामने आया है। खतरे को देखते हुए बुधवार को नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और लोगों को खदेड़ा।

बता दें कि कलियासोत और भदभदा डेम में 20 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। अभी पानी कम है। इसलिए मछली पकड़ने वाले खतरा उठा रहे हैं। हर रोज कई लोग मछली पकड़ने के लिए डेम किनारों पर बैठ रहे हैं। यहीं पर मगरमच्छ होते हैं। मगरमच्छ का जो वीडियो सामने आया है, उसे किनारे पर मौजूद लोगों ने बना लिया। हालांकि, उनकी चहल-कदमी के बाद मगरमच्छ पानी में चला गया।

कई बार हो चुके हमले कलियासोत डेम में मगरमच्छ-घड़ियाल के हमलों के कई मामले सामने आ चुके हैं। जून-2020 में डेम के गेट नंबर 13 के पास मछली पकड़ रहे एक युवक को मगरमच्छ खींचकर पानी में ले गया था। बाद में उसका शव मिला था। इसके बाद कई बार मगरमच्छ सड़कों पर दिखाई दे चुके हैं।खासकर कलियासोत डेम में 13 शटर के पास अक्सर इनकी मौजूदगी देखने को मिलती है।

कलियासोत, भदभदा और केरवा में हैं मगरमच्छ-घड़ियाल दो साल पहले वन विभाग ने मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या को लेकर सर्वे भी कराया था। सर्वे में कलियासोत डेम में 21 और केरवा डेम में 1 मगरमच्छ मिला था। इनमें 9 वयस्क थे। मगरमच्छों की लंबाई 3 से 9 फीट है। इसके बाद नाइट सर्वे हुआ। जिसमें इनकी संख्या बढ़ गई थी। हालांकि, एक्सपर्ट मगरमच्छ और घड़ियाल की संख्या ज्यादा होने की बात कहते हैं। कई बार मगरमच्छ कलियासोत से निकलकर भदभदा डेम तक पहुंच जाते हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img