Monday, October 5, 2026
25.1 C
Bhopal

रेप के आरोपी को 20 साल की कैद : शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया था

राजधानी भोपाल में 12 साल की भतीजी को शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी फूफा को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। बुधवार को यह फैसला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने सुनाया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और ज्योति कुजूर ने पैरवी की।

जानकारी के मुताबिक घटना 11 जुलाई 2023 निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि घटना से करीब एक महीने पहले उसके फूफा ने उससे कहा था कि वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। वो उसकी बातों में आकर आरोपी से बात करने लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब मां ने ईद के ​दिन दोनों की फोन पर बात सुन ली थी। इसके बाद ​उन्होंने दोनों समझाया था।

बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था आरोपी

घटना के दिन आरोपी पीड़िता के घर आया और उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया। तब पीड़िता चौथी कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी बच्ची को लेकर अजमैर सहित अन्य स्थानों पर घूमता रहा। जहां उसने किशोरी के साथ कई बार रेप किया।

बच्ची की दस्तयाबी के बाद उसने रेप की बात पुलिस को दिए बयानों में बताई थी। मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई थी। जब बच्ची आरोपी की करतूतों का विरोध करती तो आरोपी कहता था कि पति और पत्नी के बीच ऐसे संबंध चलते हैं।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img