Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Bhopal

4.80करोड़ का सोना लेकर ड्राइवर फरार

छत्रीपुरा इलाके में एक होटल के बाहर से गुजरात के व्यापारी का करोड़ों का सोना लेकर उनका ड्राइवर फरार हो गया। घटना के करीब 12 दिन बाद मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात आरोपी की तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में छापे मारे गए।

गुजरात के अहमदाबाद निवासी व्यापारी धर्मेंद्र भाई ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका ड्राइवर मसरू रबारी निवासी बनासकांठा (गुजरात) 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। व्यापारी की अहमदाबाद में “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” नाम से दुकान है। चोरी हुए सोने की कीमत 4 करोड़ 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

व्यापारियों को बेचने सोना लेकर निकला था कर्मचारी

धर्मेंद्र भाई ने बताया कि 8 जुलाई को उनके कर्मचारी सौरभ ने ड्राइवर मसरू रबारी के साथ कार में जेवर लेकर अहमदाबाद से इंदौर के लिए सफर शुरू किया। उन्हें इंदौर के सोना-चांदी व्यापारियों को जेवर दिखाने थे। सौरभ ने रास्ते में लुनावाड़ा और संतरामपुर में व्यापारियों को माल दिखाया और फिर झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे।

शेविंग कराकर लौटा, तो गायब था ड्राइवर

इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित होटल शिवानी में रात रुकने का फैसला किया गया। कीमती जेवर होने के कारण ड्राइवर को गाड़ी के पास ही रुकने को कहा गया, जबकि कर्मचारी सौरभ शेविंग के लिए चला गया। लौटकर आने पर देखा कि ड्राइवर गायब है। कॉल करने पर ड्राइवर का मोबाइल बंद मिला।

स्थानीय पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक पहुंचे व्यापारी

ड्राइवर के गायब होने की सूचना कर्मचारी सौरभ ने तुरंत मालिक धर्मेंद्र भाई को दी। इसके बाद व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। करीब 12 दिन तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मंगलवार को व्यापारी क्राइम ब्रांच पहुंचे और केस दर्ज कराया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मसरू रबारी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम फुटेज और ड्राइवर के फोटो के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं और भरोसा भी दिला जा रहा है कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि

गुजरात के व्यापारी के साथ वारदात हुई है। मामले में उनके ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर कर जांच की जा रही है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img