Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

महिला ने पति के जेल जाने के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में महिला ने पति के जेल जाने के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। दरअसल महिला के पति पर ईटखेड़ी पुलिस ने एक साल पहले चोरी का माल खरीदने के आरोप में कार्रवाई की थी। यह केस फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है

जानकारी के मुताबिक नूर बानो पति अनीस खान (42) संजय नगर शाहजहांनाबाद की रहने वाली थीं। उनके पति एक साल पहले तक ईटखेड़ी इलाके में कबाड़े की दुकान चलाते थे। मृतका के भाई फारूख ने बताया कि जीजा अनीस को ईटखेड़ी पुलिस ने एक साल पहले हिरासत में लिया था। उन पर चोरी का सामान खरीदने के आरोपों में एफआईआर दर्ज थी। इस केस के बाद जीजा ने दुकान को बंद कर दिया।

इसके बाद भी आए दिन पुलिस उन्हें थाने बुलाती थी, पैसों की डिमांड करती थी। दूसरे केस में फंसाने की धमकी देती थी। जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। इन तमाम बातों को लेकर नूर बानो तनाव में रहने लगी।

पेशी से एक दिन पहले लगाई फांसी

फारूख का कहना है कि बहन ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर सुसाइड किया है। बुधवार को जीजा अनीस की पेशी थी, बहन को डर था कि इस पेशी के बाद जीजा को जेल भेज दिया जाएगा। इसी तनाव में उन्होंने जान दी है। अनीस को धमकाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होना चाहिए, वे लगातार अनीस को कॉल करते थे। सीडीआर में इन पुलिसकर्मियों के नंबरों का खुलासा हो सकता है।

दो महीने बाद होने वाली थी बेटी की शादी

नूर बानो की बेटी की शादी दो महीने बाद सितंबर महीने में होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। मृतका की दो बेटी और दो बेटे हैं। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img