Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Bhopal

हिंदूवादियों ने सेक्स रैकेट पकड़ा

इंदौर के द्वारकापुरी में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पांच महिलाएं और तीन युवक पकड़े गए हैं। वर्ग विशेष की एक महिला यहां देह व्यापार संचालित कर रही थी। उसके साथ हिंदू महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस मामले में पकड़ी गई महिला सहित अन्य पर कार्रवाई कर रही है।

बजरंग दल के विभाग संयोजक पप्पू कोचले को सूचना मिली थी कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में वर्ग विशेष की महिला द्वारा देह व्यापार का अड्डा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद वे अपने साथी, जिला मंत्री अनिल पाटिल, राजेश राठौर, सचिन प्रजापति और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने शाहरुख निवासी रीवा को पकड़ा। उसने स्वीकार किया कि वह वर्ग विशेष की महिला के साथ मिलकर पूरा रैकेट चला रहा था। कमीशन पर वह हिंदू महिलाओं को बुलाता था। इसके बाद यहां अड्डा संचालित किया जा रहा था।

यहां जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे तो महिला और उसका साथी शाहरुख हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इसके साथ ही अन्य वर्ग विशेष के युवक भी वहां मौजूद मिले। वे पिटाई न करने की बात कहते हुए पैरों में बैठ गए।

पप्पू कोचले के मुताबिक, पिछले कई दिनों से यहां वर्ग विशेष के कई युवकों का आना-जाना लगा हुआ था। इस दौरान रहवासियों ने उन्हें शिकायत की थी। हालांकि इस मामले में द्वारकापुरी पुलिस पकड़े गए युवकों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मकान मालिक को भी पुलिस इस मामले में आरोपी बना सकती है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img