Tuesday, July 7, 2026
24.2 C
Bhopal

ज्वेलर्स की दुकान से महिला और पुरुष ने सोने के टॉप्स चोरी कर लिए

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान से महिला और पुरुष ने सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। दुकान संचालक आशीष सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, आशीष सोनी बिजलपुर में घर के नीचे ही सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पिता कैलाशचंद सोनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक महिला और एक युवक दुकान में घुसे और बिछुड़ी (पायल) दिखाने को कहा।

कैलाशचंद ने एक बॉक्स से चांदी की बिछुड़ी निकालकर दिखाना शुरू किया। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर वहीं रखा एक और बॉक्स चुरा ले गए, जिसमें करीब 13 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स रखे थे।

रात में जब कैलाशचंद ने जेवरात गिनते समय अलमारी में बॉक्स नहीं देखा तो बेटे आशीष को सूचना दी। फिर दोनों थाने पहुंचे और संदिग्ध महिला और पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

होस्टल से दो छात्राओं के लैपटॉप चोरी

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित गोविंदम गर्ल्स हॉस्टल से अज्ञात चोर दो छात्राओं के लैपटॉप चुरा ले गए।

पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर की रहने वाली दीपा पटेल और भूमि साहू इस होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार रात दोनों ने कमरा लॉक कर खाना खाने के लिए बाहर गई थीं। जब वे लौटकर आईं तो कमरे का ताला सही सलामत था, लेकिन अंदर रखे दोनों के लैपटॉप गायब थे।

छात्राओं ने पहले वार्डन और अन्य साथियों को जानकारी दी, फिर मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img