Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

नाबालिग छात्रा से रेप :घुमाने के बहाने होटल ले जाकर की वारदात

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को घुमाने का झांसा देकर होटल ले जाकर रेप किया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके दोस्त ने छात्रा की तस्वीरें खींचीं और बाद में वायरल करने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता कुछ दिन तक चुप रही। लेकिन बाद में माता-पिता को बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फ्रेंडशिप डे पर घुमाने के बहाने रेप

पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की सुबह 7 बजे वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसका परिचित राहुल मिला और फ्रेंडशिप डे मनाने के बहाने घुमाने की बात कहने लगा। छात्रा के मना करने पर भी राहुल जबरन उसे ऑटो में बैठाकर होटल ले गया। वहां उसने विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।

दोस्त ने फोटो खींचकर दी धमकी

वारदात के दौरान राहुल के दोस्त संदीप ने छात्रा की तस्वीरें खींचीं। बाद में उसने फोन कर कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो तस्वीरें वायरल कर देगा। संदीप भिंड जिले का रहने वाला है। धमकियों के कारण छात्रा ने कुछ दिन तक किसी को नहीं बताया। लेकिन जब राहुल ने दोबारा दबाव बनाया तो उसने हिम्मत कर माता-पिता को पूरी घटना बताई।

शिकायत के बाद गिरवाई थाना पुलिस ने राहुल और संदीप के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द गिरफ्तारी होगी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img