Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

31 अगस्त 2025: MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल जिले में शूटिंग प्रतियोगिताओं के नाम पर कारतूसों का फर्जीवाड़ा करने के मामले में जांच कर रही टीम ने सभी 80 शूटर्स के लाइसेंस, बंदूक और कारतूसों का रिकॉर्ड इक्ट्ठा कर लिया है। जिसको टीम द्वारा खंगाला जा रहा है, इसमें अनेक गड़बड़ी निकलने की बात सामने आ रही है।
नीतेश विश्वकर्मा की हत्या का मास्टरमाइंड उसका बचपन का दोस्त रमनदीप सिंह निकला। दोनों ने कुछ समय पूर्व साथ मिलकर व्यापार शुरू किया था। फिर लेन-देन को लेकर उनके बीच मनमुटाव हुआ। जिसके बाद रमनदीन ने नीतेश की हत्या का षड्यंत्र रचा। अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा कपूर उर्फ श्रुति और ड्राइवर तौकीर खान को सुपारी दी।
रतलाम में एक सभा को संबोधित करने आ रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर पथराव कर कांच फोड़ने की घटना सामने आई है। मांगरोल फंटे पर धाकड़ समाज के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे भी दिखाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह मन की बात रेडिया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एक पॉडकास्ट में कही बात से जर्मनी के खिलाड़ी ने शहडोल के फुटबॉल खिलाड़‍ियों को ट्रेनिंग देने की पेशकश की। अब यहां के बच्चे ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाएंगे।
उज्जैन शहर में पेयजल का प्रमुख स्त्रोत गंभीर डैम पानी से लबालब हो गया है। पानी कम करने के लिए इसका एक गेट खोला गया है। इंदौर के यशवंत सागर बांध के गेट खोले जाने के बाद गंभीर बांध में लगातार पानी बढ़ता जा रहा था। इसके बाद यह पूर्ण जल संग्रहण क्षमता 2250 एमसीएफटी भर गया।
सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक बच्चे का शव हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के चेहरे, हाथ, गले पर धारदार हथियार से वार के 17 निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर थाना क्षेत्र निवासी एमपीईबी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को दो युवकों ने सोना बताकर पीतल की गुरिया वाली माला पकड़ाया। उसे गिरवीं रखने का बोलकर बदले में मिले लिए सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोपितों ने ठगी से पहले सेवानिवृत्त कर्मी को विश्वास में लिया। फिर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है। इन छात्रों की फीस शासन की ओर से स्कूलों को दी जाती है। जिले के प्राइवेट स्कूलों को आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति दो साल से नहीं मिली है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img