Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

भोपाल में बछिया का कटा सिर मिलने से हंगामा

भोपाल में विदिशा रोड स्थित लाल कोठी इलाके में झाड़ियों के बीच गाय के बछड़े का कटा हुआ सर मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने काटा हुआ सिर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आसपास में सर्चिंग की। हालांकि अन्य अवशेष नहीं मिल सके हैं। पुलिस ने कटी हुई मुंडी को जब्त कर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी

भोपाल बजरंग दल गो रक्षक विनोद जोहरे के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे लाल कोठी इलाके में गाय की बछिया के कटे हुए सर पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से कटे हुए सर को बरामद कर पुलिस के हवाले किया है। विनोद का आरोप है कि लगातार इस तरह की हरकतें कर शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पूर्व में निशातपुरा और गांधीनगर इलाके में भी गोकशी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। तत्काल मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी भी की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक घटना की तह तक पहुंचाने के लिए घटनास्थल के आसपास तमाम मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अवशेष को फेंकने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि एक कुत्ता कटे हुए सर को झाड़ियों से घसीट कर बाहर लाया था। जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img