Tuesday, October 20, 2026
23.6 C
Bhopal

भोपाल में स्टूडेंट्स ने युवक को अगवा कर पीटा

एमपी नगर इलाके में गुरुवार शाम मारपीट का बदला लेने के लिए चार छात्रों ने मिलकर एक युवक को स्कारर्पियो कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं जब वह युवक को लेकर लौट रहे थे, तभी वह प्रगति पेट्रोल पंप के पास चलती गाड़ी से कूद गया।

इसके बाद पीड़ित सीधा थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है पीड़ित छात्र

एएसआई दिनेश खजूरिया के मुताबिक 23 वर्षीय अभिषेक पटेल यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। जबकि आरोपी सूर्यांश गौतम, प्रियांश पांडे, आदित्य और साहिल भी छात्र हैं। दोनों पक्ष हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। अभी कुछ दिन पहले आदित्य ने आरोपी सूर्यांश के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इस मारपीट का बदला लेने के लिए सूर्यांश अपने तीनों साथियों के साथ स्कारर्पियों से चाय सुट्टा बार पर पहुंचा और अभिषेक को अगवा कर लिया।

सूने स्थान पर कार में ही युवक को पीटा

उसे वह गैमन इंडिया के पास सूने स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह उसे लेकर प्रगति पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी वह चलती गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने देर रात में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img