Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा ‘नेग’ के नाम पर वसूली और अभद्र व्यवहार के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। महालक्ष्मी नगर में रहने वाले डॉ. आशीष चौहान ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि किन्नरों के एक समूह ने उनके भाई के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया।

डॉक्टर के परिवार से 50 हजार की मांग, अश्लीलता का आरोप

​शिकायत के अनुसार, 23 मार्च की सुबह जब घर में महिलाएं अकेली थीं, तब किन्नरों का एक गुट वहां पहुंचा और 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

पुलिस की मौजूदगी में वसूली का दावा

​डॉ. चौहान का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही उन्हें डरा-धमकार 80 हजार रुपए ले लिए गए। पीड़ित पक्ष ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए सीएम हेल्पलाइन और लसूड़िया टीआई तारेश सोनी को लिखित शिकायत सौंपी है।

जांच जारी: पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

Topics

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img