Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

​इंदौर। शहर के हम्माल कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के एक अगरबत्ती कारखाने और गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

​ढाई घंटे चली मशक्कत

​फायर ब्रिगेड को सुबह सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें और काला धुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने करीब 75 हजार लीटर पानी की मदद से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

​भारी नुकसान का अनुमान

​कारखाने का संचालन मेहुल जैन द्वारा किया जा रहा था। आग में कारखाने के अंदर रखीं मशीनें, केमिकल, कच्चा माल और तैयार अगरबत्तियों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। टीन शेड भी आग की तपिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img