Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को भ्रष्टाचार के जाल में दबोच लिया। टीम ने कार्यपालन यंत्री (EE), एसडीओ (SDO) और सब-इंजीनियर को ठेकेदार से 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते और मांगते हुए पकड़ा है।

​क्या है पूरा मामला?

​धार निवासी ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार (पटेल इंटरप्राइजेस) ने साल 2023 में 4.73 करोड़ रुपए की लागत से मैथवाड़ा फोरलेन पहुंच मार्ग का निर्माण किया था। काम 4.51 करोड़ रुपए में पूरा हो चुका था, लेकिन अंतिम बिल के भुगतान के बदले अधिकारी कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

​इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

  1. ​जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री): इन्हें उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया।
  2. ​टीके जैन (SDO): इन्हें कार्यालय के पोर्च के नीचे 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
  3. ​अंशु दुबे (उपयंत्री): इन्होंने भी 1 लाख रुपए मांगे थे, लेकिन राशि कम होने के कारण उस वक्त पैसे नहीं लिए।

​भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज

​लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर टीआई आशुतोष मिठास और उनकी टीम ने इस ट्रैप को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

​“बिल पास करने के बदले अधिकारी 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है।”

— लोकायुक्त टीम

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img