Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश गुराज उर्फ तारिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

​घेराबंदी कर दबोचा

​थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कम्मू का बाग निवासी हिस्ट्रीशीटर गुराज किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सोनिया गांधी कॉलोनी के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और उसे रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार मिला, जिसके बाद पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

​गोलीकांड और गोकशी में था तलाश

​पुलिस के मुताबिक, गुराज के खिलाफ ईंटखेड़ी इलाके में गोकशी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।

​दिसंबर में दंपती पर किया था हमला

​आरोपी गुराज दिसंबर 2025 में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में भी शामिल था। उस दौरान शादी से लौट रहे दानिश अली और उनकी पत्नी रिमशा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था।

  • ​वारदात: बदमाशों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
  • ​घायल: दानिश के पेट और पैर में गोली लगी थी, जबकि पत्नी चाकू लगने से घायल हुई थी।
  • ​साजिश: इस हमले का मास्टरमाइंड ‘रूसी स्टेशन’ था, जिसके इशारे पर गुराज और उसके साथियों ने गोलीबारी की थी।

​पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में सुराग मिल सके।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img