Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

कूरियर कंपनी में 1.5 लाख की डकैती का 36 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

​नीमच। शहर के उदय विहार स्थित ‘डेल्हीवरी कूरियर’ ऑफिस में हुई चाकूबाजी और डेढ़ लाख की लूट का पुलिस ने महज 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी इस्लाम मोहम्मद निकला, जिसे नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना था।

​नौकरी से निकालने का लिया बदला

आरोपी इस्लाम ने बदले की भावना से अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। वह 15 दिन पहले ही झांसा देकर वापस नौकरी पर लगा था ताकि उसे ऑफिस की गतिविधियों और कैश कलेक्शन की पूरी जानकारी मिल सके।

​चाकू से हमला कर लूटे थे रुपये

23 जून की रात जब कर्मचारी सूरज नाथ अकेला था, तब आरोपियों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपी सोहेल मंसूरी ने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

​अजमेर तक पीछा कर दबोचा

पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाए। पुलिस ने मास्टरमाइंड इस्लाम सहित सोहेल मंसूरी, असरफ कुरैशी और जाहिद खां को पहले गिरफ्तार किया। वहीं, पांचवें आरोपी आसिफ मंसूरी को अजमेर से पकड़ा गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक और लूटी गई रकम में से 90,800 रुपये बरामद कर लिए हैं।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img