Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर के साथ हुई मारपीट का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मामले में आरोपी बनाए गए लक्की यादव की मां ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मिलकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

​आरोपियों की माँ का दावा: थाने में हुई पिटाई

लक्की यादव की मां का आरोप है कि घटना की शुरुआत देवराज और उनके साथियों ने की थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि पुलिस की मौजूदगी में अरेरा हिल्स थाने के अंदर उनके बेटों को बेरहमी से पीटा गया, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। उन्होंने अपने बेटों को गंभीर चोटें आने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी देते हुए प्रभावशाली दबाव के कारण पुलिस द्वारा उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

​पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में शिकायत सही पाई गई, तो विधायक पुत्र और उनके साथियों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​क्या है विधायक पुत्र का पक्ष?

दूसरी ओर, देवराज गुर्जर का कहना है कि 24 जून की रात आरोपी उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। देवराज के अनुसार, उनके दोस्तों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया था। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों को खंगाल रही है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img